रविवार, 16 दिसंबर 2012

विधानसभा में उठाया बिजली का मुद्दा

खुरई। क्षेत्रीय विधायक अरुणोदय चौबे ने विधानसभा में बिजली संबंधी मुद्दा उठाया। श्री चौबे ने ऊर्जा मंत्री से ग्रामीण क्षेत्रों में लो वोल्टेज, अघोषित विद्युत कटौती के संबंध में जानकारी चाही। विद्युत विभाग द्वारा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत समस्या हेतु 132 केवी सब स्टेशन लागत 9 करोड़ स्वीकृत हुई थी, जिसका अभी तक कार्य प्रारंभ क्यों नहीं किया गया।

खिमलासा में 220 केवी का विद्युत उपकेन्द्र सहित खुरई में द्वितीय फीडर 33 केवी चालू कराने के संबंध में विधानसभा से उत्तर मांगा।

इस पर विधानसभा में ऊर्जा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि शीघ्र ही खुरई क्षेत्र की सभी आवश्यक मांगे स्वीकृत कर निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। खुरई विधानसभा क्षेत्र के लिए पूर्व में विद्युत सब स्टेशन निर्माण एवं अन्य कार्यों के लिए स्वीकृत 9 करोड़ रुपए किए जा चुके हैं। क्षेत्रीय विधायक द्वारा खुरई क्षेत्र की विद्युत संबंधी समस्याएं हल कराने व विद्युत संबंधी सब स्टेशन आदि के निर्माण की स्वीकृति दिलाने पर क्षेत्रवासियों ने विधायक का आभार प्रकट किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...