सागर। शिक्षकों के प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन शिक्षकों को गणित को आसानी से समझाने के टिप्स सिखाएं गए। महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल क्र.-1 स्थित प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित किए जा रहे शिक्षक प्रशिक्षण के दौरान करीब 11 मास्टर ट्रेनर्स ने जिले भर से आएं करीब 61 शिक्षकों को व्यंजक, सर्किल, बैलन आदि के बारे में बारीकी से समझाया।
प्रशिक्षण शिविर सुबह करीब 6 बजे से शुरू हुआ। इस दौरान शिक्षकों के सात पीरियड लिए गए। साथ ही शिक्षकों को कम्यूटर की बैसिक जानकारी दी गई। कोर्स डायरेक्टर डॉ. महेंद्र प्रताप तिवारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को यही सीख दी जा रही है, कि वे बच्चों को बेहतर और सरल तरीके से गणित को समझाएं।
ताकि बच्चों को गणित बोझिल न लगकर आसान लगे। उन्होंने बताया कि ऐसा ही प्रशिक्षण छिंदवाड़ा और भोपाल में भी आयोजित किया जा रहा है, जिसमें शामिल होने के लिए सागर के शिक्षक गए हैं। इस प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए करीब 22 जिले से शिक्षक आए हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें