शुक्रवार, 14 दिसंबर 2012

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन 17 को

सागर। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संघ कई वर्षों से शासकीय वेतनभोगी घोषित करने की मांग को लेकर आंदोलन करती आ रही हैं लेकिन उन्हें शासकीय वेतनभोगी घोषित नहीं किया है।

इसी संबंध में जिलेभर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं 17  दिसंबर को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री महिला बाल विकास मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगी।  
संघ की संभागीय अध्यक्ष लीला शर्मा ने बताया कि 17  दिसंबर को दोपहर 12 बजे जिलेभर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं म्युनिसिपल स्कूल में एकत्रित होंगी। इसके बाद गौरमूर्ति, कटरा मस्जिद, नमक मंडी, परकोटा, बस स्टैंड से होकर जुलूस कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के रूप में परिवर्तित होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...