शुक्रवार, 28 दिसंबर 2012

ट्रेन के नीचे से निकली तो कटा हाथ

बीना। कंजिया स्टेशन पर बुधवार की शाम पटरी पर खड़ी माल गाड़ी के नीचे से निकलना एक महिला को महंगा पड़ गया। अचानक गाड़ी बढ़ने से उसका एक हाथ कटकर अलग हो गया। उसे भोपाल मेडीकल कॉलेज रैफर किया गया है।


बीना थाने से मिली जानकारी के मुताबिक जौध निवासी मीराबाई पति मुन्नालाल अहिरवार 40 वर्ष शाम करीब पांच बजे कंजिया रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेन से उतरी ट्रेक पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से वह निकल ही रही थी कि गाड़ी आगे बढ़ गई और उसका बांया हाथ काटकर अलग हो गया। अस्पताल से मिले मेमो को जीआरपी थाने भेजा जा रहा है इलाज करने वाले चिकित्सक ने बताया कि उसका बांया हाथ कोहनी से अलग हो गया था। 

क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन


राहतगढ़। मप्र जन अभियान परिषद के तत्वाधान में विकासखण्ड के ग्रामों में सृजन योजना के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता का शुभारंभ नवांकुर संस्था सेव कल्चर फाउन्डेशन के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम दिन ग्राम   पीपरा क्रिकेट क्लब व ग्राम ढगरानिया क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया जिसमें पीपरा ने ढगरानिया को 30 रन से हराया। दूसरा मैच नरयावली तथा गड़रिया ढोंगा के बीच खेला गया जिसमें नरयावली टीम विजयी हुई। प्रतियोगिता के बाद दोनों विजेता एवं उपविजेता टीम को ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन किया गया। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता आगामी जनवरी माह में ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में अनिल रैकवार, नीलेश विश्वकर्मा, प्रताप राय, विनोद यादव, स्वतंत्रकुमार दुबे सहित अनेक प्रतिभागी एवं ग्रामवासी शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...