शुक्रवार, 4 जनवरी 2013

हंगामा 2013 का आयोजन

सागर। मनवानी फिल्मस् एवं सिंधु संस्कार द्वारा आयोजित हंगामा 2013 रविन्द्र भवन के सभागार 13 जनवरी को शाम 5 बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव होंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद भूपेन्द्र सिंह करेंगे।

विशेष अतिथि विधायक शैलेन्द्र जैन होंगे। आमंत्रित अतिथि समाजसेविका मीना पिंपलापुरे, समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर, निधि सुनील जैन होंगे। इस मौके पर डॉ. सुरेश चंद रावत, ज्ञानचंद कुकरेजा, वासुदेव आर्य, शैलेष केशरवानी, वीनू राणा, बृजकिशोर पुरोहित, वीरेन्द्र पटेल, अशोक अग्रवाल, चंद्रकांत भाई पटेल आदि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाजसेवियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...