सागर। संजोग समिति सागर द्वारा आयोजित अखिल भारतीय जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 5-6 जनवरी को मोतीनगर स्थित आदर्श गार्डन में आयोजित किया जाएगा। 5 जनवरी को ध्वजारोहण सुबह 10.30 बजे शीतलचंद जैन करेंगे।
उद्घाटन श्रीमंत सेठ अशोक जैन काका के द्वारा सांसद भूपेन्द्र सिंह के मुख्य आतिथ्य, विधायक शैलेन्द्र जैन की अध्यक्षता और जैन पंचायत सभा के कार्यकारी अध्यक्ष इंजी. मुकेश जैन ढाना के विशिष्ट आतिथ्य में किया जाएगा। संजोग पत्रिका 2013 का विमोचन सभी अतिथियों द्वारा किया जाएगा।
परिचय सम्मेलन की शुरूआत प्रात: 12 बजे की जाएगी। पत्रकार वार्ता में संजोग समिति के पदाधिकारियों ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम में दूसरे दिन 6 जनवरी रविवार को पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव मुख्य अतिथि और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव स्वदेश जैन कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें