शुक्रवार, 4 जनवरी 2013

युकां ने फूंका उद्योग मंत्री का पुतला


सागर। युकां नेता अंकित जैन हिन्नौद के नेतृत्व में तीन मढ़िया पर उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के द्वारा दिए गए बयान के विरोध में उनका पुतला जलाया। बयान में उन्होंने कहा था कि महिलाएं अपनी हद में रहें नहीं तो सीताजी ने भी लक्ष्मण रेखा पार की थी तो   रावण उसे उठा ले गया था।


इस बयान की कड़ी आलोचना करते हुए अंकित जैन हिन्नौद ने कहा कि मंत्री श्री विजयवर्गीय के बयान से स्पष्ट होता है कि भाजपा सरकार महिलाओं के हित में कोई विशेष कानून बनाने में तो असफल है परंतु उनके साथ होने वाले दुष्कर्म, छेड़छाड़ जैसी घटना करने वालों को बढ़ावा दे रही है। उनका पूर्ण रूप से अनदेखा कर उन्हें बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन दे रही है। सभी कार्यकर्ताओं ने मंत्री से उपरोक्त बयान के संबंध में इस्तीफा की मांग करते हुए माफी मांगने की मांग की है। 

इस मौके पर गोल्डी केशरवानी, रीतेश चंदेल, कमलेश बघेल, पंकज सिंघई, मुकुल पुरोहित, सिंटू कटारे, महेश जावट, अभिषेक दुबे, इंदु चौधरी, श्रीकांत जैन, मोनू भाइजान, सचिन वाल्मीकि, शहंशाह खान, गगन जैन, सचिन घोषी, प्रदीप, प्रियंक बहेरिया, दानिश तिवारी, निखल जैन, नस्सू खान, राहुल खरे, प्रभात भंडारी, महेश विश्वकर्मा, अब्दुल समीर खान, रोहित माण्डले, वैभव जैन आदि उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...