शुक्रवार, 4 जनवरी 2013

खेल महोत्सव की व्यवस्थाएं सौंपी आयुक्त ने


सागर। खेल महोत्सव 2013 आयोजन 6 से 13 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। जिसकी व्यवस्थाओं की तैयारी बैठक आयुक्त सूर्यभान सिंह ने समस्त विभागीय प्रमुखों को कार्यों से अवगत कराया, उन्होंने कार्यालय अधीक्षक रोमान खान को निर्देश दिए कि समस्त अधिकारी कर्मचारियों को शुभारंभ में 6 जनवरी को समय प्रात: 9.30  बजे पं. मोतीलाल स्कूल से तीनबत्ती, कटरा पुलिस चौकी, नमकमंडी, वनवे, डफरिन अस्पताल, तीनमढ़िया, डिग्री कालेज, स्टेडियम में समाप्त होगी।


समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी ड्यूटी के दौरान ड्रेस में रहेंगे। कर्मचारियों की उपस्थिति का दायित्व समस्त विभागीय प्रमुखों का होगा। उपस्थिति न पाए जाने पर विभागीय प्रमुखों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम समापन 13 जनवारी को समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गणवेश में उपस्थित रहेंगे।

आयुक्त ने स्वास्थय अधिकारी को निर्देशित किया कि फलैग दौड़ मार्ग पर विशेष सफाई कराई जाए एवं चूने की लाईनिंग कराएं। स्टेडियम एवं स्टेडियम के आसपास तथा खेल परिसर की विशेष सफाई कराई जाए। आयोजन स्थल पर सफाई संरक्षकों को तैनात किया जाए। फायर आफीसर आनंदमंगल गुरू प्रतिदिन 2 टैंकर आयोजन स्थल पर रखवाएंगे एवं पानी की टंकियां भरवाएंगे। प्रकाश विभाग प्रभारी नीरज दुबे स्टेडियम एवं स्टेडियम के आसपास, खेल परिसर में टेंट एवं लाईट व्यवस्था कराऐंगे। सेन्ट्रल स्टोर प्रभारी सुरेश साहू, खेल महोत्सव के समय चाय, नाश्ता एवं खाने के पैकिट, पीने के पानी की व्यवस्था तथा खेल प्रशिक्षकों, शिक्षकों को प्रतिदिन भोजन की व्यवस्था करेंगे।  बैठक सुरेश साहू, विजय दुबे, राजेन्द्र दुबे, मधूसूदन त्रिपाठी, दामोदर सिंह, शिशु शर्मा, बृजेश तिवारी, डॉ.प्रणय कमल खरे, जेपी केशरवानी, हनीफ खान, श्रीमती कमलेश चौबे, मनोज अग्रवाल, रमेश चौधरी, संजय तिवारी, रामाधार तिवारी उपस्थित थे। 


अखाड़ों के उस्तादों की बैठक आज 


खेल महोत्सव 2013 में शामिल अखाडों के उस्तादों की बैठक शनिवार को दोपहर 1 बजे नगर निगम स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। खेल महोत्सव के संयोजक राज बहादुर सिंह ने नगर के अखाडों के उस्तादों से अनुरोध किया है कि बैठक में समय पर उपस्थित होकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दें।   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...