
सागर। खेल महोत्सव 2013 के संबंध में पत्रकार वार्ता का आयोजन नगर निगम स्टेडियम में किया गया।जिसमें महापौर अनीता अहिरवार निगमाध्यक्ष पं. विनोद तिवारी एवं आयुक्त एसबी सिंह ने जानकारी दी कि नगर निगम द्वारा छात्रों में खेलों के प्रति जागरूकता लाने एवं उनकी प्रतिभा को उभारने तथा खेलों के लिए उचित मंच प्रदान करने के लिए 6 से 13 जनवरी तक आयोजित किए जा रहे खेल महोत्सव जिसमें विभिन्न 16 खेल आयोजित किए जाएंगे।
नगर सीमा में आने वाले स्कूलों के करीब चार हजार बच्चे खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन में खो-खो बालक-बालिका वर्ग, कबड्डी बालक-बालिका वर्ग, व्हालीबाल बालक-बालिका ओपन वर्ग, फुटबाल बालक, बास्केटबाल बालक -बालिका, हेंडबाल बालक-बालिका, बेडमिंटन बालक-बालिका 16 वर्ष से कम एवं 16 वर्ष से अधिक स्कूल का छात्र होना आवश्यक है। बास्केटबाल ओपन, पुरूष-महिला सिंगल्स एवं डब्लस, शतरंज बालक-बालिका, जूडो बालक -बालिका, कराते, एथलेटिक्स, हाई जंप, लांग जंप, गोला फेंक तवा फेंक, डान्स बालक -बालिका एकल एवं ग्रुप डांस, अखाड़ा प्रदर्शन ओपन, साईकिलिंग आेंपन, ओपन फुटबाल सीनियर एवं जूनियर एवं क्रास कंट्री एवं रस्सरकसी, की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
खेल महोत्सव संयोजक राज बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ी एवं बालक बालिकाओं के खेलों के प्रति उत्साहवर्धन हेतु मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव एवं विशिष्ठ अतिथि विधायक शैलन्ेद्र जैन, प्रदीप लारिया, लक्ष्मी नारायण यादव पूर्व मंत्री, भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री दिनेश शर्मा, कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा, पुलिस अधीक्षक अभय सिंह खेल महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर खेल महोत्सव का ध्वज को पं. मोतीलाल स्कूल से स्टेडियम तक नगर के जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण, पूर्व खिलाड़ी, गणमान्य नागरिक, ध्वज को लाएंगे।
अन्य व्यवस्थाओं में आयोजन स्थल पर जिला चिकित्सालय की एम्बूलेंस उपलब्ध रहेगी। खेल महोत्सव के समापन समारोह कार्यक्रम 13 जनवरी को मुख्य अतिथि के स्प में नगरीय प्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर एवं विशिष्ठ अतिथि सांसद भूपेन्द्र सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष जाहर सिंह, नारायण प्रसाद कबीरपंथी, पुलिस महानिरीक्षक सागर आरके माथुर, आयुक्त संभाग सागर, एवं पुलिस महानिरीक्षक, पं. जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी सागर को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर पार्षद नरेश यादव, नेता प्रतिपक्ष चक्रेश सिंघई, रामनाथ यादव, हरेन्द्र खटीक, सुबोध पाराशर, हेमंत यादव, बलराम घोषी, डॉ. लक्ष्मी ठाकुर, श्रीमती सरोज साहू, याकृति जड़िया, शैलेन्द्र ठाकुर, कंचन गुप्ता, राजेश केशरवानी, संजय दुबे, श्यामजी दुबे, अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें