गुरुवार, 3 जनवरी 2013

सड़क को लेकर सौंपा ज्ञापन

सागर। सोशलिस्ट सेंटर आफ इंडिया की जिला इकाई के तत्वावधान में गुरुवार को बस स्टैंड से लेकर जिला चिकित्सालय व मेडीकल कॉलेज से लेकर तिली तिराहे तक की खस्ताहाल सड़क के निर्माण हेतु आयुक्त नगर निगम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि उपरोक्त सड़क पर जिला चिकित्सालय व मेडीकल कॉलेज जैसी महत्वपूर्ण संस्थान है।

इस सड़क से सैकड़ों दो पहिया व चार पहिया वाहन रोज गुजरते हैं। पूरी डामर तो यदा-कदा ही बची है। ज्यादतर गड्ढे हो गए हैं। जिससे सड़क पर आने-जाने में परेशानी हो रही है। यदि उपरोक्त सड़क का निर्माण अतिशीघ्र नहीं किया गया तो एसयूसीआई की जिला इकाई जनता के हस्ताक्षर अभियान चला कर व नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर आंदोलन करेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला सचिव डॉ. रामावतार शर्मा, अशोक कुशवाहा, आरके व्यास, गणेश पटेल, प्रशांत जैन, संजय तिवारी, राम सिंह, तुलसी चढ़ार आदि शामिल थे। 

संगठन की बैठक संपन्न


सागर। श्रीराम सेवा एवं समाज कल्याण संगठन की बैठक नीलकंठेश्वर मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। संगठन के प्रदेश संरक्षक बांके बिहारी दुबे एड. के पुत्र अर्पित दुबे को मप्र में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में डीजल मैकेनिकल की परीक्षा में मेरिट में आने पर बधाई दी गई। साथ ही प्रदेश संरक्षक द्वारा प्रहलाद अग्रवाल की जिला संरक्षक पर नियुक्ति की गई एवं प्रेम सेन की संगठन के मीडिया प्रवक्ता पर नियुक्ति की गई। बैठक में संगठन प्रमुख महादेव प्रसाद दुबे, सुनीत श्रीवास्तव, बबलू सेन, बबलू यादव, सनी पंजाबी, राहुल जैन, मंजीत तिवारी, खुशाल बेन आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...