बुधवार, 2 जनवरी 2013

फरार आरोपी की गिरफ्तारी की ईनाम राशि बढ़ी

सागर। पुलिस महानिरीक्षक पंकज श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक द्वारा फरार आरोपी सुरेन्द्र पिता आनंदी लुहार की गिरफ्तारी के लिए घोषित 5 हजार की ईनाम राशि को बढ़ाकर 10 हजार रुपए पुरस्कार की घोषणा की है। 

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जारी उद्घोषणा में उल्लेख किया गया है कि पुलिस अधीक्षक सागर से प्रस्ताव प्राप्त हुआ जिसमें थाना छानबीला के अप.क्र. 55/12, धारा 394 के तहत प्रकरण में फरार आरोपी सुरेन्द्र पिता आनंदी लुहार उम्र 30 साल निवासी चंदेरी थाना कुड़ीला जिला टीकमगढ़ ने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर फरियादी मुकेश पिता पल्टूराम राठौर निवासी सद्भावना नगर सागर से एक वाहन टाटा एस क्र. एमपी 15 एलए 1219 एवं एक मोबाइल नोकिया कम्पनी का लूटकर फरार हो गए थे, 

जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा इनाम आदेश क्र. 57/12  दिनांक 5 दिसंबर 12 द्वारा 5000 रुपए घोषित किए गए थे। प्रकरण में मुख्य आरोपी के 2 साक्षी की गिरफ्तारी की जा चुकी है किन्तु आरोपी सुरेन्द्र विश्वकर्मा की अभी तक गिरफ्तारी न होने से उसकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु एवं आम जनता की सहयोग प्राप्ति हेतु आरोपी पर इनाम राशि 5000  से बढ़ाकर 10000 घोषित करने का उल्लेख किया है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...