सागर। देवप्रभाकर शास्त्री द्ददाजी के सानिध्य में सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण एवं महारूद्र महायज्ञ अभियान के तहत 70वां सवा करोड शिवलिंग कार्यक्रम का आयोजन 6 फरवरी से 15 फरवरी तक प्रयागराज इलाहाबाद गंगाजी के तट पर होगा।
जिसमें 108 पुराणों की स्थापना के साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए आचार्यगणो द्वारा परायण प्रवचन होगा। उक्त अवसर पर वास्तु 9 कुण्डीय यज्ञशाला का निर्माण किया जा रहा है जहां हवन पूजन प्रसादी सहित समस्त कार्यक्रम निशुल्क रहेंगे। साथ ही पूज्य द्ददाजी के श्रीमुख से दोपहर तीन बजे से श्रीमद् भावगत पर प्रवचन होंगे। द्ददाजी शिष्य मंडल के सदस्य वीरेन्द्र गौर ने बताया कि बुंदेलखंड से हजारों की तादाद में शिष्य कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचेंगे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें