शुक्रवार, 4 जनवरी 2013

शिल्पग्राम राष्ट्रीय हथकरघा एवं हस्तशिल्प महोत्सव का शुभारंभ

सागर। शिल्पग्राम राष्ट्रीय हथकरघा एवं हस्तशिल्प महोत्सव का शुभारंभ आज गुरुवार को शाम 5 वजे खेल परिसर मैदान के सामने हुआ। महोत्सव का फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन भूमि विकास वैंक के अध्यक्ष व भाजपा जिला महामंत्री शैलेष केशरवानी के द्वारा किया गया।

महोत्सव के दौरान श्री केशरवानी ने कहा कि शिल्पग्राम राष्ट्रीय हथकरघा एवं हस्तशिल्प वालो का यह 230वॉ आयोजन सागर नगरवासियो के लिए बहुत हितकारी सिद्ध होगा। इस प्रदर्शनी के माध्यम से सागर नगरवासियो के लिए हाथ से बनाई हुई मास्टर शिल्पकारो के द्वारा वस्तुओं को बहुत ही किफायती दरों पर उपलब्ध कराया गया है जो नगरवासियो के लिए वस्त्र मंत्रालय द्वारा एक अनुठा उपक्रम है।

आयोजन के संस्थापक डॉ. सुमित आर्या ने बताया कि इस प्रदर्शनी मे विभिन्न प्रदेशो के शिल्पकारो द्वारा नगरवासियो के लिए हाथ से बनाई हुई नक्कासी, सोफा सेट, कश्मीर की साड़ियां, वस्त्र  एवं बहुत सारी वस्तुए उपलब्ध कराई गई हैं। इस आयोजन में मुख्य रुप से नवीन भट्ट नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा, नासिर भाईजान, मनोज जैन संयोजक, सतीश केशरवानी, विष्णु साहू, संतोष पटेल, मुकेश नायक, श्रीमती शांति देवी सचिव एवं नगरवासी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...