शुक्रवार, 4 जनवरी 2013

AAP की जिला कार्यकारिणी घोषित

सागर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक जीएस परिहार के निर्देशानुसार सागर जिला कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक सिविल लाइंस में आयोजित की गई। अध्यक्षता महेन्द्र मिश्रा ने की। बैठक में सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

घोषित जिला कार्यकारिणी में अतुल मिश्रा को जिला संयोजक, धरणेन्द्र जैन को जिला सचिव सुरेश पिंजवानी को जिला कोषाध्यक्ष, रोहित कटारे को बेबसाइट मैनेजर, पीटर पत्रस को जिला अल्पसंख्यक कार्यकर्ता संगठक, आशीष तिवारी को जिला युवा कार्यकर्ता संगठक एवं मनीष पटेल को जिला शहरी कार्यकर्ता संगठक पद पर चयनित किया गया। इस मौके पर ब्लाक एवं ग्राम स्तर पर संगठन के विस्तार एवं कमेटी के गठन पर विचार विमर्श किया गया और निर्णय लिया गया कि 15 दिन के अंदर ब्लाक कमेटियां गठित की जाएंगी। अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...