गुरुवार, 31 जनवरी 2013

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न



सागर।  मप्र जन अभियान परिषद जिला सागर अंतर्गत सृजन योजना के तहत क्रिकेट, कबड्डी तथा वालीबाल के कार्यक्रम संपन्न हुए। 27 जनवरी एवं 28 जनवरी को स्वामी विवेकानंद विश्व विद्यालय खेल परिसर में संपन्न जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जिले के सभी विकासखंडों की टीमों के लगभग 350 खिलाड़ियों ने भागीदारी निभाई।


जिसमें शाहगढ़ विकासखंड की नगर समिति ने क्रिकेट, सागर विकासखंड की परसोरिया ग्राम ने वालीबाल तथा नवांकुर संस्था खुरई की टीम ने कबड्डी में बाजी मारी। प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर विजेता तथा उपविजेता टीमों को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद विवि के कुलाधिपति डॉ. अजय तिवारी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में मप्र जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक ने बताया कि जिला स्तरीय विजेता टीम को पांच हजार नगद तथा संभाग स्तरीय विजेता टीम को ग्यारह हजार रुपए नगद एवं ट्राफी प्रदान की जाएगी साथ ही कम्प्यूटर एवं अन्य प्रशिक्षित खिलाड़ियों को विभिन्न उद्योग से फरवर्ड लिंकेंज कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिला समन्वयक प्रदीप तिवारी तथा सभी विकासखंडों से आए   विकासखंड समन्वयकों ने भागीदारी निभाई। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...