सागर। भोपाल के दशहरा मैदान में एक फरवरी से तीन फरवरी तक आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय हार्टि एक्सपो में सागर जिले के उद्यानिकी कृषक भी शामिल होंगे। कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा ने जिले के किसानों को अंतर्राष्ट्रीय हार्टि एक्सवो में लाने व ले जाने की सुविधा के लिए उद्यानिकी विभाग के विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी संपर्क अधिकारी के रूप में लगाई है
जो कृषकों को 2 फरवरी के प्रात: 9 बजे से दशहरा मैदान में पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाएंगे साथ ही शाम 5 बजे किसानों को वापस लाने की जिम्मेदारी भी पूरी करेंगे। इस व्यवस्था के सुचारू संपादन के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है एवं संपूर्ण व्यवस्था के प्रभारी सहायक संचालक उद्यान आईबी पटेल बनाए गए हैं। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर कंट्रोल रूम के फोन पर संपर्क किया जा सकता है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें