मंगलवार, 1 जनवरी 2013

ज्ञान सागर इंजीनियरिंग कॉलेज में सॉफ्टवेयर कंपनी का ओपन केम्पस

सागर। प्रेरणा इंजीनियरिंग एज्यूकेशनल गु्रप्स, सोनीपथ (हरियाणा) का ओपन केम्पस ज्ञान सागर इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित किया गया। प्रेरणी इंजी. कंपनी इंटरनेट आधारित एप्लीकेशन, वेब डिजाइनिंग, वेब डेव्लपिंग, विंडोज डेव्लपमेंट और सर्च इंजन आॅप्टीमाइजेशन सल्यूशन के क्षेत्र में देश की अग्रणी कंपनियों में से एक है।

कंपनी के श्री राजकुमार, आंचल अरोड़ा एवं चिराग ने अभ्यर्थियों को कंपनी के बारे में विस्तार से बताते हुए चयन प्रक्रिया की जानकारी दी। लिखित परीक्षा के पश्चात ग्रुप डिस्कशन, टेक्नीकल एवं एच आर राउण्ड के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया गया। महाविद्यालय के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट आॅफीसर उपेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि सागर, भोपाल, इंदौर, एवं रीवा के बीई-सीएस, आईटी, ईसी एवं ईएक्स के बैच 2011, 12 एवं 13 के 100 से अधिक विद्यार्थी लिखित परीक्षा में बैठे। 

जिनमें से 12 विद्यार्थी एचआर राउण्ड के लिए चयनित किए गए। अंतिम रूप में सफल हुए अभ्यर्थियों को कंपनी 2.20 लाख के पैकेज पर रोजगार प्रदान करेगी। महाविद्यालय के बार्ड डायरेक्टर रितुल सराफ, श्रीमती गरिमा सराफ एवं डायरेक्टर (प्रशा.) एससी जैन, डायरेक्टर (शैक्ष) प्रो. पदम सिंह एवं रजिस्ट्रार सुलभ कुमार जैन ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। केम्पस के सफल आयोजन में टीपीओ एवं सहयोगी टीम में प्रज्ञा दुबे, वैशाली वैद्य, हर्ष दुबे दीपक सिंह राजपूत ने अपना पूर्ण योगदान प्रदान किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...