मंगलवार, 1 जनवरी 2013

DPS में खेल महोत्सव

सागर। दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यालय परिसर में प्रथम खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। अतिथि आनंद सिंह की उपस्थिति में सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत किया गया। तदुपरांत विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार क े खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

पूर्व प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने पीटी का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में मुख्य अतिथि श्री श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सागर में दिल्ली पब्लिक स्कूल सर्वोच्च शिक्षा संस्थान हैं। 

अंत में विद्यालय की उप प्राचार्या श्रीमती सुतापा शर्मा उपस्थित जनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आईजी पंकज श्रीवास्तव, रमेश चंद्र बिलहरा निर्देशक दिल्ली पब्लिक, निश्चल झरिया डीएसी, अजय दुबे तथा विद्यालय के निर्देशक भ्रातद्वय एवं अभिभावकगण उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...