नव वर्ष के शुभारम्भ पर तिलकगंज जैन मन्दिर में जनसन्त विरन्जन सागर जी महाराज जी के सानिध्य में जरूरतमन्द गरीबों को विचार संस्था के माध्यम से बैसाखी,गुटानी,साईकिल एवं स्कूली बस्तों का नि:शुल्क वितरण किया गया।
कक्षा चैथी में अध्ययनरत शहबाज हुसैन वल्द शहजाद हुसैन नामक 14 वर्षीय मानसिक विकलांग बच्चे को एक साईकिल व स्कूली बस्ता एवं मो. सलीम आयु 50 वर्ष को एक्सीडेन्ट के कारण पैरों आई खराबी हेतु बैसाखी तथा कस्तूरचन्द जैन को गुटानी भेंट की गई। जैन मन्दिर में मुस्लिम समाज के जरूररतमन्दों को सामग्री वितरण के कार्य को साम्प्रदायिक सदभाव की अनूठी मिसाल बताते हुए उपस्थित जैन समाज ने करतल ध्वनि से स्वागत किया और कई लोगों ने आगे भी ऐसी ही सेवा करने का संकल्प लेते हुए इस सेवा कार्य को साम्प्रदायिक सदभाव की अनूठी मिसाल बताया। नववर्ष के प्रथम दिन प्रवचन में परम पूज्य 105 क्षुल्लक श्री विरन्जनसागर जी महाराज जी ने कहा कि नव वर्ष पर सभी को सेवा कार्य का संकल्प लेना चाहिए एवं विचार संस्था द्वारा जिस प्रकार असहायों की सहायता की जा रही है तो सभी को इससे प्रेरणा लेकर दीन हीनों की मदद करना चाहिए। इस अवसर पर कपिल मलैया, दीपक भण्डारी, प्रासुक जैन सांधेलिया, श्रीमती रजनी चौधरी आदि उपस्थित थे।
फलों का वितरण
सागर। नए वर्ष के उपलक्ष्य में राजाराम पटेल जिला अध्यक्ष पंचायती राज्य प्रकोष्ठ ने तिली अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों को फलों का विरण किया तथा ईश्वर से शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। इस श्री पटेल के साथ सोहन कुशवाहा चंद्रापुर, जगदीश पटेल सोमला, देवी पटेल, तिली, गुड्डू पटेल, गोपाल पटेल, संतराम चितोरा, राजू तिवारी, वेदप्रकाश कुर्मी, नरान पोल, हिन्नोद, रामवरण यादव, सुनील अहिरवार, संतोष कोरी, भरत लोधी, बलराम प्रजापति, मुन्ना सींग ठाकुर, बलराम यादव, बलराम दुबे आदि उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें