मंगलवार, 1 जनवरी 2013

लाइफ-लाइन में आंख का आपरेशन

सागर। इम्पेक्ट इण्डिया के तत्वाधान में सागर रेलवे स्टेशन में लाईफ लाईन एक्सप्रेस उपलब्ध रहकर मरीजों का उपचार कर रही है। इसी श्रृंखला में लाईफ लाईन एक्सप्रेस में 1 मरीज का आंख का आपरेशन सम्पन्न हुआ। इसके साथ ही लाइफ लाइन में आंखो के इलाज कराने के इच्छुक 113 रोगियों ने अपने पंजीयन कराए।

लाइफ लाइन एक्सप्रेस में नेत्र चिकित्सा विशेषज्ञों ने 14 मरीज चिन्हित किए है और इन मरीजों को रेलवे अस्पताल में भर्ती किया गया है जिनका आपरेशन बुधवार को होगा। आंखों के इलाज के लिए रविवार को जिन मरीजो ने पंजीयन कराए उनमें 66 पुरूष व 48 महिला कुल 113 मरीज शामिल है । उसके अतिरिक्त नि:शक्त संबंधी 8 मरीजो ने पंजीयन कराए जिनमें 3 पुरूष व 5 महिला शामिल है ।

नि:शक्तो को सहायक उपकरणों व कृत्रिम अंगों का वितरण


लाईफ लाईन एक्सप्रेस शिविर के आयोजन के साथ सामाजिक न्याय विभाग के तत्वाधान में नि:शक्तों को आवश्यक सहायक उपकरणों और कृत्रिम अंगों की उपलब्धता के लिए इंदौर की संस्था की वर्कशाप भी स्थापित कराई है जो आवश्यक नाप जोख करके कृत्रिम अंगों का वितरण कर रही है। इसी क्रम में अब तक 764 जरूरतमंद नि:शक्तों को कैलीपर्स का वितरण किया जा चुका है। इसी तरह 526 श्रवण बाधितो को श्रवण यंत्रों का आज तक वितरण किया जा चुका है । 

लाइफ लाइन एक्सप्रेस शिविर में शुभारंभ से लेकर एनसीसी और राष्ट्रीय सेवा योजना के केड्टिस के साथ नगर रक्षा समिति के सदस्य भी सतत रूप से सेवाएं दे रहे है । जिनमें गरीबों के पंजीयन, परिवहन, मरीजो को लाने ले जाने और वार्ड में पहुंचाने की महती जिम्मेदारी केडिट्स निभा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...