सागर। रविवार की सुबह कबूला पुल के पास गुरुगोविंद वार्ड निवासी एक युवक की लाश पुलिस को रेलवे ट्रेक पर मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
जानकारी के अनुसार गुरुगोविंद वार्ड निवासी कमल कांत शुक्ला पिता रमेश शुक्ला उम्र 35 वर्ष का शव कबूला पुल के पास मिला। शुरुआती जांच में शव अज्ञात था। कपड़ों एवं फोन नं. के आधार पर पुलिस ने मृतक के परिजनों को खोज लिया। फिलहाल पुलिस इसे एक्सीडेंट का मामला मानकर जांच कर रही है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें