बीना। शनिवार के दिन जैन समाज ने चौराहे पर एकत्रित होकर हमले की निंदा की एवं आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग के लिए तहसीलदार अशोक अवस्थी एवं एसडीओपी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लिखा है कि महाराज जी पर हमला करने वाला आरोपी मुक्तानंद स्वामी है। इससे स्पष्ट है कि वहां पर साधु के वेश में असमाजिक तत्व मौजूद हैं।
पूर्व में भी 30 यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतें आ चुकी हैं। मुनिश्री पर हुए हमले से समाज उद्वेलित है। पर्वत को असामाजिक तत्वों से मुक्त कर मुक्तानंद स्वामी को गिरफ्तार कर वहां से वहिष्कार किया जाए। गुजरात में संतो पर हमलों की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जिससे प्रतीत होता है कि वहां कोई सुनियोजित षणयंत्र चल रहा है। जिसे वेनकाब किया जाना चाहिए। लोगों ने हमले के विरोध में नारेबाजी भी की। ज्ञापन देने तक लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। ज्ञापन प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं अन्य जगहों पर भी भेजी गई हैं। शैलेन्द्र जैन, ज्ञानचंद समैया, अशोक जैन, धर्मेन्द्र जैन ने समाज के लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर विभव कोठिया, वीरेन्द्र मृगावली, आलोक बुखारिया, जयकुमार चौधरी, राकेश सराफ, आरके जैन, सनत शाह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
हमले के विरोध में निकाला मौन जुलूस
रजवांस। विगत दिनों गुजरात प्रांत के गिरनार जी सिद्ध क्षेत्र पर मुनि श्री प्रबल सागर महाराज जी पर हुए कातिलाना हमले के विरोध में बांदरी के जैन समुदाय द्वारा मौन जुलूस निकालकर बांदरी थाना प्रभारी डीपी लोहिया को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा एवं गहरा शोक व्यक्त किया। जैन समाज के अध्यक्ष अशोक कुमार जैन ने कहा कि मुनि श्री पर हुए हमले से जैन समाज के लोगों में भारी दुख और आक्रोश है। हम सभी ने अपराधियों की गिरफ्तारी कर कठोर से कठोर दंड दिए जाने का ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम सौंपा है। ज्ञापन सौंपने वालों में मुकेश जैन, डॉ. सनद जैन, सुरेश जैन, नेमीचंद जैन, नंदे जैन, अखिलेश जैन, गुड्डा जैन, मुन्नालाल जैन, श्री कमल जैन, गोलू जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें