बुधवार, 2 जनवरी 2013

पुलिस के हाथों पत्रकारों को मिली हार

बीना। प्रेस क्लब द्वारा आयोजित किए गए सद्भावना और मैत्रीपूर्ण मैच में पत्रकारों को 26 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पुलिस द्वारा रखे गए 115 रनों के लक्ष्य के मुकाबले पत्रकार एकादश की टीम 89 रनों पर ही सिमट गई। पिछले वर्ष पुलिस को पराजय का सामना करना पड़ा था।

सुबह दोनों टीमें क्रमांक 1 स्कूल के मैदान में इकट्ठी हुई। जहां टॉस जीतते हुए पुलिस की टीम ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पुलिस टीम में कप्तान की भूमिका में नगर टीआई एमए सैय्यद थे और पत्रकारों की टीम से हेमंत रजक कप्तानी संभाल रहे थे। मैच 12  ओव्हर का रखा गया था। पुलिस ने बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 5 विकेट खोकर 115 रनों विशाल स्कोर खड़ा किया। 

जबावी पारी में पत्रकारों की ओर से 89 रन ही बनाए जा सके। ओपनिंग जोड़ी 8 ओवर तक जमी रही। पहला विकेट गिरते ही बल्लेबाजी कप्तान हेमंत रजक ने संभाली और अच्छी बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। दूसरा विकेट राकेश कुशवाहा का गिरते ही अज्जू राय ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए चौके-छक्के लगाए। इसी बीच ओवर समाप्ती की घोषणा हो गई। जीत मिलते ही पुलिसकर्मियों के चेहरे खिल गए। मैच में एम्पायर की भूमिका हनीफ खान एवं क्रमांक 1 स्कूल के पीटीआई अशोक अहिरवार ने निभाई। अतिथियों का स्वागत प्रेस क्लब अध्यक्ष राजकुमार पाराशर ने किया। 

यह रहे मैच के दौरान उपस्थित 


मैच में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने भी शिरकत की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष महेश राय उपस्थित थे। अध्यक्षता एसडीएम कर्मवीर शर्मा ने की। विशेष अतिथि के रूप में बीओआरएल के पूर्व पीआरओ रामदास वारियर, नवनियुक्त पीआरओ राजत जी एवं पूर्व पार्षद भूपेन्द्रङ्क्षसह ठाकुर मौजूद थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...