बीना। नए वर्ष की पावन बेला पर मंगलवार को विधायक डॉ.श्रीमति विनोद पंथी के सौजन्य से सुबह शहर में सदभावना मैराथिन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें शहरवासियों ने प्रेम एवं भाईचारे के लिए दौड़ लगाई। सागर फाटक से अम्बेडकर चौराहे तक दौड़कर तेज रफ्तार के साथ मुवीज खान ने प्रथम स्थान हासिल किया।
सुबह आठ बजे दौड़ शुरू हुई जिसमें दर्जनों लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर दौड़ लगाना शुरू किया, लेकिन थोड़ी ही दूर चलकर कईयों की सांसे फूल गई और वह बीच में दौड़ से बाहर हो गए। मुवीज खान ने सबसे पहले दूरी तय की। इसके बाद दूसरे नम्बर पर यशवंत अहिरवार रहे। बालिका वर्ग में कु. रेखा यादव अग्रणी रहीं। अम्बेडकर चौराहे पर मंच बनाकर विजय प्रतियोगियों को पुरस्कार स्वरूप शील्डें प्रदान की गई।
विधायक श्रीमती पंथी ने कहा कि सदभावना सदा से हमारे शहर की पहचान रही है आगे भी यह यूं ही कायम बनी रहे। इसी कड़ी में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जब हिन्दु मुस्लिम सिक्ख और ईसाई मिलकर साथ रहेंगे तभी देश तरक्की की राह पर चलेगा। दौड़ को पूर्व जज चंद्रशेखर पाठक ने हरि झंडी दिखाई। इस अवसर पर डॉ.अजबसिंह ठाकुर, यशपाल प्रजापति, डॉ.सुंदर पंथी, धीरज लोधी, संतोष ठाकुर, रतनसिंह यादव, मुरारी खटीक, बलराम लोधी, राकेश सेन, राजू नायक, डॉ.रामबाबू तिवारी, डॉ.साहनी, राम शर्मा, अजय ठाकुर, डीके शर्मा, केके दुबे, मंजू चौबे, वीरेन्द्र जैन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें