शनिवार, 12 जनवरी 2013

गुरूकुल शाला ने निकाली युवा सशक्तिकरण के लिए मैराथन


खुरई। स्थानीय एसपी जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और ज्ञानोदय विद्यालय ने 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती पर संयुक्त रूप से युवा सशक्ति करण के लिए एक विशाल मैराथन का आयोजन किया इसमें लगभग 12 सौ से अधिक धावकों ने भाग लिया।

मैराथन में सभी शालाओं के छात्र -छात्राओं तथा आम नागरिकों ने भाग लिया।  इसमें कई संवर्ग वनाए गए थे। छोटे बच्चों के लिए अलग युवाओं के लिए अलग और बुजुर्गों के लिए भी अलग से संवर्ग रखा गया था। मैराथन में ज्यूनियर वर्ग में बालक में मों जेद और बालिका वर्ग में निकिता राजपूत को प्रथम आने पर दो-दो हजार का इनाम दिया गया। इसी प्रकार सीनियर के प्रथम स्थान के विजेताओं को तीन-तीन हजार रुपए और स्वतंत्र नागरिक वर्ग में लाखन पटेल प्रथम रहे। इसी प्रकार वरिष्ट गणमान्य नागरिकों में देवेन्द्र जैन प्रथम रहे जिन्हें 5 हजार का इनाम मिला। युवा दिवस पर छात्र छात्राओं ने सांसकृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। 

दर्जनों बच्चो ने स्वामी विवेकानंद का रूप धारण भी किया। इसके बाद प्रदेश भर में कराए जा रहे सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 3 हजार छात्र छात्राओं और नागरिको ने भी किया।  मैराथन और सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मलित होने भाजपा जिलाध्यक्ष जाहर सिंह भी पहुंचे। कार्यक्रक में संस्था के चेयरमेंन धर्मेन्द्र सेठ,ज्ञानोदय प्राचार्य विनय अग्रवाल,गुरूकुल प्राचार्य आरके नामदेव,अमित श्रीवास्तव,बसीम बाटी एवं ब्रह्ननंद पांडे एच आर मैनेजर अशरफ हुसैन मीडिया प्रभारी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।  


स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली 


बीना। दुनिया में भारत का मस्तक ऊँचा करने वाले भारतमाता के सच्चे सपूत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती शनिवार को है। सार्ध जयंती के अवसर पर दोपहर 12 बजे से क्रमांक 1 स्कूल से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करने के लिए गुरूवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बताया गया कि शोभायात्रा क्रमांक 1 से निकलकर स्टेशन रोड, सिनेमा तिराहा, महावीर चौक, कच्चा रोड, इटावा, सर्वोदय चौक से होते हुए वापिस स्कूल में ही समाप्त होगी। शोभायात्रा में स्कूल के छात्र-छात्राएं, सांस्कृतिक दल, भजन मंडलियां एवं गणमान्य लोग शामिल रहेंगे। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। 


देवरी में सामूहिक सूर्य नमस्कार


देवरीकलां। शासकीय उत्कृष्ट स्कूल, शासकीय नेहरू महाविद्यालय सहित अनेक विद्यालयों में सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया। योग शिक्षकों ने विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार एवं प्रणायाम सहित स्वास्थ रहने के तरीके बताए। सूर्य नमस्कार में देवरी विधायक , तहसीलदार श्री वर्मा, एसडीएम श्री द्विवेदी, राजधर यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल ढिमोले बादशाह खान, मंडी अध्यक्ष श्रीमती पचोबाई, प्राचार्य एचएन तिवारी, संजय गुप्ता, बलराम जाटव आदि उपस्थित थे। 


कांग्रेस ब्रिगेड ने किया फल वितरण


सागर। स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती पर राष्टÑीय कांग्रेस ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष संभव जैन के नेतृत्व में ब्रिगेड ने शहर के समस्त धार्मिक स्थलों पर जाकर गरीबों एवं असहायों को फल एवं गर्म कपड़े वितरित किए। इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्रिगेड के राष्टÑीय महासचिव मनी सिंह गुरोन, प्रदेश महासचिव अंकित तिवारी, प्रदेश सहसचिव अंकित भट्ट, नगर अध्यक्ष श्रीकांत जैन, आमिर खान, रीतेश साहू, प्रशांत सोनी, तरंग चौधरी, आसिफ खान, मधुर साहू, विशाल भारती, कुलदीप सोनी, आदित्य सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान सहसचिव अंकित भट्ट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...