शनिवार, 12 जनवरी 2013

राष्ट्र कवि डॉं. कुमार विश्वास आज देंगे अपने कविताओं की प्रस्तुति


सागर। विधायक शैलेन्द्र जैन द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की 150वीं जयंती के अवसर पर सागर विधानसभा क्षेत्र में स्वामी विवेकानदं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता नगर के आठ परीक्षा केन्द्रों पर सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई जिसमें युवाओं ने इस परीक्षा के प्रति काफी उत्साह देखने को मिला। परीक्षार्थियों द्वारा बढ़चढ़कर परीक्षा में हिस्सा लिया।


इस दौरान विधायक शैलेन्द्र जैन द्वारा प्रत्येक केन्द्र पर फ्लाईग स्कवाड कमेटी का गठन कर परीक्षा केन्द्रो का औचक निरीक्षण किया गया एवं स्वयं विधायक श्री जैन द्वारा पं. रविशंकर शुक्ल कन्या उमा विद्यालय , शास कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय तथा गर्ल्स डिग्री कॉलेज पहुॅचकर परीक्षा की जानकारी ली। इस दौरान छात्रों में स्वामी विवेकानंद के प्रति एक उत्साह दिखा। गर्ल्स डिग्री कॉलेज की एक छात्रा जागेश्वरी नेमा ने स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा बनाकर परीक्षा में   भाग लिया। विधायक श्री जैन ने बताया कि इस प्रतियोगी परीक्षा के परीक्षा परिणाम कल सायं 6 बजे कटरा पुलिस चौकी के बाजू वाले परिसर में राष्ट्र कवि डॉं. कुमार विश्वास के कार्यकम में घोषित किए जाएंगे। 

नगर के आठों परीक्षा केन्द्रों पर लगभग 2500 विद्यार्थियों ने परीक्षा देकर अपनी योग्यता का परिचय दिया। जिनमे सर्वाधिक संख्या गर्ल्स डिग्री कॉलेज में छात्राओं की रही। जहां बढ़ी संख्या में छात्राओं द्वारा परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी गई। इस अभूतपूर्व कार्य के लिए परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों एवं उपस्थित शिक्षकों द्वारा विधायक शैलेन्द्र जैन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस परीक्षा के माध्यम से हमारा बौद्धिक विकास हुआ है और हम स्वामी विवेकानंद के विचारों से अवगत हुए है। इस परीक्षा के सफल संचालन हेतु प्रत्येक केन्द्र पर एक संचालन समिति का गठन किया गया। 

जिनके द्वारा स्थानीय शिक्षकों के सहयोग से परीक्षा सम्पन्न करायी गई। विधायक शैलेन्द्र जैन ने बताया कि आज शाम 6 बजे राष्ट्र कवि डॉं कुमार विश्वास अपनी राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कविताओं का प्रस्तुतिकरण कटरा पुलिस चौकी के बाजू वाले मैदान में देगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...