शुक्रवार, 4 जनवरी 2013

ग्रामीणों ने की एसडीएम से शिकायत

खुरई। शुक्रवार के दिन एक दर्जन से भी अधिक ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की अनियमितताओं को लेकर लिखित शिकायत एसडीएम कमल सोलंकी से की है।

शिकायत में उल्लेख है कि ग्राम ढेमाढाना की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता पटेल द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र में भारी हीला-हवाली कर मनमाने तरीके से खाद्यान्न में अनियमितताएं कर रही हैं। कार्यकर्ता द्वारा नियमों का पालन न करते हुए न तो समय पर आंगनबाड़ी खोली जाती है, न ही बच्चों को बुलाया जाता है। जो शासन द्वारा पोषण आहार प्राप्त होता है, उसे भी गोलमाल कर दिया जाता है। मंगल दिवस के दिन गोद भराई कार्यक्रम भी आंगनबाड़ी केन्द्र में नहीं कराए जाते हैं। हाजिरी रजिस्टर पर मनचाहे तरीके से भर दिया जाता है। 

कार्यकर्ता अपने कार्य का स्पष्ट दुरूपयोग कर शासन द्वारा मिल रही सामग्री हितग्राहियों तक नहीं पहुंचाती हैं। पूर्व में आंगनबाड़ी केन्द्र के बर्तन जो गुम होने की बात हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि वह बर्तन भी सहायिका को कार्यकर्ता द्वारा दिए गए हैं। खाद्यान्न में गोलमाल की बात करते हुए ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता पटेल के विरूद्ध जांच कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।  ज्ञापन सौंपने वालों में मनसाराम कोटवार, मथुराप्रसाद, राजेश कुर्मी, नंदराम, प्रेमसिंह, रतिराम, शेखर, कैलाश, रतनसिंह, राजेश पटेल सहित अनेक ग्रामीणजन शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...