शुक्रवार, 4 जनवरी 2013

स्कूली बच्चों को सिखाए वाहन चलाने के गुर

सागर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के चौथे दिन थाना प्रभारी अरविंद तिवारी ने शहर के स्कूलों और कालेज जाकर बच्चों को यातायात के नियमों एवं यातायात शिक्षा के बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से फिल्म प्रदर्शित कर यातायात के नियमों की जानकारी दी। श्री तिवारी ने बताया कि यातायात सप्ताह के चलते यातायात पुलिस सुबह से ही इस कार्य में लग गई थी।

पुलिसकर्मियों ने मकरोनियां स्थित दीपक मेमोरियल स्कूल आर्ट एंड कामर्स कालेज और डिग्री कालेज जाकर छात्रों को यातायात शिक्षा दी और यातायात के नियमों के पालन करने के लिए छात्रों को समझाइश दी। गौरतलब है कि विगत 1 जनवरी से यातायात सप्ताह चल रहा है। पुलिस ने स्थानीय लोगों को इस अभियान से जोड़ने के लिए पहले पोस्टर अभियान चलाया, आटो रिक्शा पर अलांउमेंट कर लोगों को जागृत करने का प्रयास किया। अभियान के इसी क्रम में थाना प्रभारी अरविंद तिवारी ने सिविल लाइंस पर मॉनीटर डिसप्ले के माध्यम से लोगों को यातायात शिक्षा प्रदान की। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...