खुरई। ग्राम महुना जाट निवासी अर्जुनसिंह राजपूत ने स्व सहायता समूह वर्ष 2008 से संचालित होने के बाद भी आंगनबाड़ी केन्द्र ग्राम महुना जाट के बच्चों को खाना बनाकर खिलाता चला आ रहा है, और मार्च 2011 से जून 2012 तक यानि 16 माह से स्वयं पैसा लगाकर आंगनबाड़ी में भोजन वितरण करा रहा है। अभी तक शासन द्वारा किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री अथवा राशि प्राप्त नहीं हुई, इस संबंध में मप्र शासन के मुख्यमंत्री एवं मप्र शासन जन शिकायत निवारण विभाग को शिकायत प्रस्तुत की गई है।
शिकायत में प्रार्थी द्वारा उल्लेख किया गया है कि जब समूह द्वारा खाना बनाकर बच्चों को खिलाया जाता रहा तब तक तो कोई बात सामने नहीं आई, जब मैंने महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी से 16 माह का मेहनताना तथा राशि की मांग की तो वे सुविधाशुल्क की बात करने लगे। विगत सोलह माह से पैसा न मिलने के कारण समूह के सभी सदस्य परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
जब भी परियोजना अधिकारी अथवा महिला बाल विकास कार्यालय जाने पर आज-कल अथवा टाला-हवाली देकर टाल दिया जाता है। अर्जुनसिंह राजपूत ने परियोजना अधिकारी से चर्चा की तो उक्त राशि दिलाने के एवज में अधिकारी द्वारा सुविधा शुल्क की मांग की गई। मैंने उनसे पूंछा कि विगत सोलह माह से समूह के सभी सदस्य परेशान हैं, हम लोग कहां से सुविधाशुल्क आपको दे सकेंगे। इसके बावजूद भी अगले दिन आने का कहकर टाल दिया गया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा समूह द्वारा खाना वितरण प्रणाली की पुष्टि की जा सकती है, परंतु चार माह से राशनकार्ड भी कार्यालय द्वारा प्रदान नहीं किया गया है। जन शिकायत निवारण विभाग से निवेदन है कि मेरे समूह की सोलह माह की राशि एवं खाद्यान्न् परमिट दिलवाने की कृपा करें एवं महिला बाल विकास में हो रहे भृष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग समूह के अर्जुनसिंह राजपूत ने शिकायत में की है।

डीपी से हुआ तेल चोरी: पूर्व में भी हो चुकी हैं डीपी से तेल की चोरियां
खुरई। मुख्यालय के समीप स्थित खैरा नाका के पास ऐयरटेल टावर के नजदीक लगी डीपी में से कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तेल की चोरी की जा रही थी। एयरटेल के चौकीदार द्वारा सहायक यंत्री श्री पटेल को सूचना दी गई कि शुक्रवार की सुबह लगभग पांच बजे कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा डीपी का तेल चोरी किया जा रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी भगवानसिंह पिता गुलाब सिंह पटैल विद्युत विभाग सहायक यंत्री की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध धारा 379 आईपीसी का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
करंट लगने से मजूदर की मौंत
खुरई। शुक्रवार के दिन ग्राम खैजरा इज्जत निवासी सुमेर यादव उम्र 40 वर्ष संत रविदास वार्ड में तारा साहू के मकान में मजदूरी कर रहा था। तारा साहू के मकान के पास से 11केवी की विद्युत लाइन निकली थी। मजदूर सुमेर यादव लोहे की राडें लेकर सीढियों से ऊपर जा रहा था, अचानक राड विद्युत तार से छू जाने से उसे करंट लग गया, तत्काल उसी हालत में खुरई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां डॉक्टर वीकेश फुसकेले ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मेमो के आधार पर वार्ड ब्याय नंदकिशोर पिता स्व.रामगोपाल रैकवार ने 3.30 बजे खुरई थाने को मेमो द्वारा सूचित किया गया। मेमो के आधार पर सुमेर यादव अस्पताल आने से पूर्व की मृत हो चुका था। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें