
बीना। ग्रामों में ठंड के असर को देखते हुए बीओआरएल ने समीपस्थ ग्राम टाड़ा में मकर संक्रांति के अवसर पर गरीब लोगों को कम्बल वितरित कर उन्हें समय-समय पर सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान बच्चों को चॉकलेटें भी दी गई।
पीआरओ रजत बंदोपाध्याय ने बताया कि अधिक ठंड से लोगों की सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए टाड़ा गांव में 250 कम्बलों का वितरण किया गया। बीओआरएल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रवि एवं वरिष्ठ प्रबंधक केपी मिश्रा ने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी एवं उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की चिंता पर पूर्ण सहयोग देने की बात कही। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.सुंदर पंथी एवं मेजर मुन्नासिंह चौहान सहित अन्य लोगों ने ग्रामीणों को कम्बल भेंट किए। बच्चों को टॉफियां दी गईं। सभी ने अभार व्यक्त किया है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें