बुधवार, 2 जनवरी 2013

लोक निर्माण मंत्री का सागर दौरा आज

सागर। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री नागेन्द्र सिंह आज 3 जनवरी को सागर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। अधीकृत जानकारी के अनुसार लोक निर्माण मंत्री नागेन्द्रसिंह 3 जनवरी को प्रात:10.30 बजे से सुभाषनगर सागर में पगारा मार्ग का भूमिपूजन करेंगे और अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेकर 3 जनवरी को ही अपरान्ह 3 बजे सागर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। 


टास्क फोर्स समिति की बैठक 4 जनवरी को


सागर।  जिले में फाइलेरिया अभियान के तहत 19 फरवरी को डीईसी की गोलियां खिलाने का अभियान संपादित होना है। इसी क्रम में 4 जनवरी को सागर में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई है। स्थानीय कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 4 जनवरी को शाम 4 बजे से सहायक कलेक्टर विजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में समिति सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों संबंधी बैठक 7 जनवरी को


सागर। जिले में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह परम्परागत गरिमामय ढंग से मनाए जाने के उद्देश्य से आयोजन की तैयारियों संबंधी एक बैठक सागर में 7 जनवरी को आयोजित की गई है। स्थानीय कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में 7 जनवरी को प्रात: 11.30 बजे से आयोजित इस बैठक में सर्वसंबंधितों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...