शुक्रवार, 4 जनवरी 2013

एक्स-रे रिपोर्ट आने पर हुआ अपराध दर्ज

खुरई। ग्राम घोरट में 1 जनवरी 13 को पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में एक्स-रे रिपोर्ट आने पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी दामोदर पिता बल्वानसिंह ठाकुर उम्र 40 वर्ष निवासी घोरट के साथ आरोपी रामसिंह ठाकुर, राजेशसिंह, शैलेन्द्रसिंह, राजू ठाकुर ने लाठियां एवं लात-घूंसों से मारपीट कर घायल कर दिया था। एक्स-रे रिपोर्ट आने पर दामोदर को फे्रक्चर आए हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्र.9/13 धारा 323, 325, 34 आईपीसी का मामला पंजीबद्ध कर लिया है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...