मंगलवार, 8 जनवरी 2013

मंडी चुनाव: प्रत्याशियों ने तय किया, ढाई साल तुम, ढाई साल हम रहेंगे अध्यक्ष

सागर। राहतगढ़ कृषि मंडी की सदस्य श्रीमती जानकीबाई लगन सिंह ने प्रेस में जारी विज्ञप्ति में बताया कि राहतगढ़ मंडी समिति की अध्यक्ष के निर्वाचन के पूर्व सुरखी विधायक गोविंद सिंह राजपूत एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की सहमति से अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हुआ है।

दोनों नेताओं में आपस में तय हुआ कि प्रथम ढाई वर्ष भगवान सिंह अहिरवार एवं द्वितीय ढाई साल श्रीमती जानकीबाई लगन सिंह राहतगढ़ मंडी के अध्यक्ष होंगे। श्रीमती जानकी बाई ने बताया कि राहतगढ़ मंडी अंतर्गत आने   वाले सुरखी के अध्यक्ष भगवान सिंह होगे एवं नरयावली क्षेत्र के मंडी अध्यक्ष श्रीमती जानकी बाई होंगी। जिस पर आपसी सहमति हुई। आपसी सहमति पश्चात अध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। विधायक श्री राजपूत एवं पूर्व मंत्री श्री चौधरी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत, लगन सिंह, गुलाब सिंह की उपस्थिति में सहमति हुई। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...