खुरई। मंगलवार के अलसुबह ग्राम घोरट के हरनाम सिंह के खेत में चने की भाजी काटने को लेकर गांव के ही मीनू लोधी एवं श्रीमति वर्षा लोधी से विवाद हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरनामसिंह पिता भीकमसिंह ठाकुर उम्र 25 वर्ष ग्राम घोरट के खेत पर बिना उसकी अनुमति लिए चने की भाजी काटने को लेकर वाद-विवाद होते ही आरोपी मीनू लोधी एवं श्रीमति वर्षा लोधी ने हंसिया से मारपीट कर प्रार्थी को घायल कर दिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 323, 324, 34 का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
जांच के उपरांत हुई कार्रवाई
खुरई। मालथौन तहसील के ग्राम बांदरी मौजा झीकनी के कुंजबिहारी पिता रामचरण मुड़ोतिया द्वारा विगत एक वर्ष पूर्व जबरन जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने को लेकर बांदरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। बांदरी थाने से मिली जानकारी के अनुसार मौजा झीकनी वाले खेत पर आरोपी मलैया सौर पिता गुमान सौर द्वारा अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने की बात शिकायत के रूप में आई थी। आवेदन के जांच के उपरांत प्रार्थी कुंजबिहारी पिता रामचरण मुड़ोतिया की शिकायत पर अवैध कब्जा करने वाले मलैया सौर पिता गुमान सौर पर पुलिस ने धारा 447 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें