मंगलवार, 1 जनवरी 2013

देव पुराने हनुमान मंदिर पर रही नव वर्ष की धूम

खुरई। मंगलवार की अलसुबह से ही नगर के प्राचीन सिद्ध देव पुराने हनुमान मंदिर एवं नगर के समीप प्राचीन सिद्ध धाम कटिंग के ठाकुर बाबा मंदिर तथा बनहठ के देव हनुमान मंदिर सहित पंचमुखी संजीवनी धाम हनुमान मंदिर ग्राम बेरी में श्रद्धालुओं द्वारा नए वर्ष के आगमन को लेकर श्रद्धा भाव के साथ अपने-अपने इष्ट देवों को प्रसन्न करने के लिए पूजा-अर्चना कर देवों से बीते हुए वर्ष की क्षमा याचना कर नूतन वर्ष के आगमन के लिए आशीर्वाद ग्रहण करने मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

श्रद्धालु सुबह से ही मंदिरों में पहुंचकर भगवान को भोग लगाकर प्रसाद बांटते देखे गए। श्रद्धालु सनत चतुवेर्दी, आशीष दुबे ने बताया कि पिछले वर्ष हुई दिल्ली घटनाओं तथा महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न अत्याचार की पुनरावृत्ति इस वर्ष न हो एवं देश में समृद्धि एवं शांति, सौहार्दता बनी रहे इसकी कामना के लिए हम मंदिर जाकर भगवान की पूजा अर्चना कर नए वर्ष का स्वागत  कर रहे हैं।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...