मंगलवार, 22 जनवरी 2013

कन्या महाविद्यालय का स्नेह सम्मेलन संपन्न: छलका महिला अत्याचार का दर्द

बीना। शासकीय कन्या महाविद्यालय में चल रहे वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के तहत तीसरे दिन सोमवार को नृत्य और संगीत का जादू चला। छात्राओं ने एक से एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को दांतों तले उंगलियां दबाने मजबूर कर दिया। प्रत्येक छात्रा के उत्साह और देशभक्ति ने कार्यक्रम में चार चांद लगाते हुये उसे यादगार पलों में शुमार कर दिया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप सजाओ प्रतियोगिता के साथ हुई।

जिसकी जगमग रोशनी देखते ही बन रही थी। प्रतियोगिता में छात्रा प्रियंका जैन ने प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरा स्थान रश्मि तिवारी का रहा। तीसरे स्थान पर प्रतीक्षा ठाकुर एवं मोहनी ठाकुर रहीं। एकल नृत्य की प्रतियोगिता फिल्मी गीतों की धुन पर रहीं। जैसे ही अंजली तिवारी ने ढोली तारो ढोल बाजे... पर नृत्य किया तो तालियों की गडगड़ाहट से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। उन्हें इसी गीत के साथ प्रथम स्थान मिला। रश्मि तिवारी ने जा रे नटखट... गीत पर दूसरा स्थान पाया एवं पिंकी आंनद ने फिल्म तेजाब की मोहनी का रूप धारण कर एक दो तीन चार पांच..... गाकर दर्शकों के आंनद को दो गुना कर दिया। उन्हें तीसरा स्थान मिला। 


समूह नृत्य ने भी बांधा समां


एकल नृत्य की तरह समूह नृत्य की प्रतियोगिता भी देखने लायक रही। परिवार और समाज के कायदों से परेशान छात्रायें कार्यक्रम में एकदम हसंमुख और अपने असित्तव को लेकर सजग दिखाई दीं। एक ओर जहां छात्रायें मंच पर धमाल मचा रहीं थी तो दूसरी तरफ दर्शकों में शामिल छात्रायें भी सीटी और तालियां बजाकर उनका उत्साह बर्धन कर रही थीं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थन नेहा, शिवांगी, साक्षी, रजनी और स्वाती गु्रप ने हासिल किया। पूनम, नेहा, चंदन गु्रप ने दूसरा स्थान हासिल किया। 

पूजा, नेहा ग्रुप ने तीसरा स्थान हासिल किया। युगल नृत्य में पूजा ठाकुर एवं रश्मि तिवारी ने पहला स्थान पाया। अंजली तिवारी एवं रूचिका तिवारी ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान पाया। कार्यक्रम में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों का दर्द भी झलका। निबंध प्रतियोगिता में अपराधों पर रोकथाम के उपाय एवं सुझाव बताकर रश्मि तिवारी, पूजा ठाकुर एवं निष्ठा शर्मा ने क्रमश: स्थान पाया। भाषण प्रतियोगिता में वर्षा, पूजा एवं ऋतु ठाकुर ने स्थान पाया। 

प्राचार्या डॉ.चंदा रत्नाकर एवं कार्यक्रम प्रभारी डॉ.निशा जैन ने छात्राओं को शुभकामनायें देते हुये लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्ररणा दी। मंच संचालन वरूण कौशिक, वर्षा पाठक, रश्मि तिवारी एवं पूजा ठाकुर ने किया। इस अवसर पर डॉ.संध्या टिकेकर, डॉ.सरोज जैन, प्रो.विनय दुबे, प्रो.प्रकाशचंद, प्रो.अजय जैन, डॉ.रश्मि जैन, डॉ.सविता सेठी, श्रीमति अंशु माथुर, अशोक मिश्रा, अरमजीत मठारू, सरिता चौधरी, संजय नोतानी, बलराम ठाकुर सहित महाविद्यालय स्टाफ, छात्रायें एवं उनके अभिभावक मौजूद थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...