मंगलवार, 22 जनवरी 2013

विधायक ट्राफी पर मित्रता क्लब का कब्जा

सागर। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में खेली जा रही विधायक कास्को बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला चरण मंगलवार को संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का फायनल मैच कृष्णा क्लब उमरारी एवं मित्रता क्लब सुरखी के बीच खेला गया। ट्राफी पर मित्रता क्लब सुरखी ने कब्जा जमाया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि हीरासिंह राजपूत, संयोजक आकाश सिंह, अरविन्द सिंह, टिंकू राजा रहे। कृष्णा क्लब उमरारी की टीम दस विकेट पर मात्र 81 रन बना सकी। इसके जबाव में मित्रता क्लब की ओर से बल्लेबाजों ने धुन्धर बल्लेबाजी की और छह विकेट से मैच जीत लिया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...