मंगलवार, 1 जनवरी 2013

विश्वविद्यालयों में इसी सत्र में सम्पन्न होगी एटीकेटी परीक्षाएं

सागर।  विधायक शैलेन्द्र जैन द्वारा मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त को पत्र लिखकर स्नातक एवं स्नात्कोत्तर स्तर पर अंतिम सेमिस्टर में एटीकेटी की परीक्षा इसी सत्र में सम्पन्न कराए जाने की मांग की गई थी। जिसमें उन्होने मांग में कहा था कि यदि किन्ही अपरिहार्य कारणों से विधार्थी प्रोजेक्ट में अनुपस्थित हो जाता है जबकि सभी विषयों में उत्तीर्ण होता है तो उसका एक वर्ष का समय नष्ट हो जाता है।

ऐसी स्थिति में यदि विभाग द्वारा यदि इसी सत्र में एटीकेटी परीक्षाएं कराई जाती है तो इन विद्यार्थियों का एक वर्ष का समय नष्ट होने से बचाया जा सकता है। उन्होंने मांग की थी कि इस गंभीर समस्या पर विचार करते हुए इसे प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में लागू किया जाना चाहिए। 

उनकी इस मांग को सहज स्वीकृति देते हुए आयुक्त उच्च शिक्षा ने पत्र को मप्र के समस्त विश्वविद्यालयों के कुलपति को निर्देशित करते हुए कहा कि इस सत्र में अंतिम सेमिस्टरों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की विशेष परीक्षा (एटीकेटी) इसी सत्र में आयोजित की जाए। मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग के इस निर्णय पर सभी छात्र-छात्राओं ने शासन एवं विधायक शैलेन्द्र जैन के प्रति आभार प्रकट किया है। शासन की इस स्वीकृति नव वर्ष के प्रथम दिन छात्र-छात्राओं के एक प्रतिनिधि मण्डल ने विधायक शैलेन्द्र जैन से मिलकर उनका आभार प्रकट किया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...