सागर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान थाना प्रभारी अरविंद तिवारी, निरीक्षक अजित सिंह चौहान के निर्देशन में समस्त स्टाफ द्वारा शहर के महत्वपूर्ण स्थानों, चौराहों पर होर्डिग्स व पोस्टर लगवाए गए और आम लोगों को पंपलेट भी वितरित किए गए। एक्सीलेंस हायर सेकंडरी, दिल्ली पब्लिक स्कूल एवं एमएलबी कन्या हाई स्कूल में यातायात पुलिस ने जागरूकता हेतु यातायात सुरक्षा पर नियमित फिल्म का प्रसारण किया।
और छात्रों को यातायात संबंधी जानकारी व समझाइश दी गई। यातायात के अधिकारियों द्वारा मकरोनियां चौराहा, सिविल लाइंस चौराहा, तीनमढ़िया पर 235 वाहनों पर पेंटर को लेकर वाहनों के गलत नंबर प्लेटों को सुधारा गया। इस दौरान अल्का सिंह, हरिराम दुर्वे आदि उपस्थित थे।
पुलिस ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान
खुरई। आपकी सुरक्षा हमारा ध्येय के उद्देश्य को लेकर खुरई पुलिस विभाग द्वारा यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत दो पहिया वाहन चालकों को टिप्स दिए गए। जिनमें वाहन चलाने के पूर्व चैक कर लें, आपके पास वैद्य ड्रायवर लायसेंस एवं वाहन का रजिस्ट्रेशन बीमा है, वाहन चलाते समय हमेशा आईएसआई चिन्हित हेलमेट का प्रयोग करें।
दो पहिया वाहन पर दो ही लोग बैंठ, मुडने से पहले इंडीकेटर अथवा हाथ द्वारा स्पष्ट संकेत दें, सड़क किनारे लगे सड़क चिन्हों का हमेशा पालन करें, रजिस्ट्रेशन नंबर निर्धारित प्रकार से लिखवाएं, नंबर प्लेट पर डिजायन या चित्र न बनवाएं, ओवर टेक हमेशा दाहिनी तरफ से करें, बाएं तरफ से तभी ओवर टेक करें जब सामने वाले वाहन ने दाहिनी ओर मुड़ने का संकेत दे दिया हो, किसी भी प्रकार के नशे का सेवन कर वाहन न चलाएं, रात्रि के समय डिफर का प्रयोग अवश्य करें, बड़े वाहनों को ओवर टेक करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आप सामने वाले वाहन को दिख रहे हैं, वाहन रोकने के लिए दोनो ब्रेक का इस्तेमाल करें, एंबूलैंस व फायर बिग्रेड को हमेशा रास्ता दें, निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं, हार्न का अनावश्यक प्रयोग न करें, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें, ऐसे अनेकों टिप्स खुरई पुलिस विभाग द्वारा जनहित में वाहन चालकों को पर्चे अथवा बैनर, पोस्टर तथा लेखनी कर पुलिस द्वारा नेशनल हाईवे पर प्वाइंट बनाकर चालकों को समझाईश दी गई।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें