गुरुवार, 10 जनवरी 2013

पाकिस्तान का पुतला जलाया: शहीदों को श्रृधांजलि

खुरई। सीमा पर पाकिस्तान की घिनौनी हरकत से देश भर में लोगो आक्रोष है।  पाकिस्तान द्वारा घुसपैठ कर बेवजह गोली बारी कर दो सैनिकों मथुरा के कोसीकलां गांव के लांस नायक हेमराज और सीधी जिले के डढ़िया गांव के लांस नायक सुधाकर सिंह शहीद कर दिया और अमानवीयता दिखाते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने लांस नायक हेमराज के शरीर को क्षतविक्षत कर उनका सिर भी काट कर ले गये।


इस बात से जहां पूरे देश में लोगों में आक्रोश है वहीं खुरई के युवाओं ने भी पाकिस्तान की इस करतूत पर कैंडिल मार्च निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अमर शहीद अरविंद चौबे चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला जलाया। युवाओ ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवाओं ने बताया कि पाकिस्तान में इंसानियत बाकी नहीं रही है। उनके साथ भी वही सलूक करना चाहिए। पाकिस्तान बात करने और उनके साथ किसी भी खेल प्रतियोगिता पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। भारत सरकार को कायरता छोड़कर पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहिए। कई युवाओं ने तो सैना में भर्ती होकर दो दो हाथ करने की इच्छा भी जाहिर की।


पुतला दहन आज


भारतीय सैनिकों की सीमा पर की गई नृशंस हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई के नेतृत्व में कल दोपहर तीन बजे नमकमंडी में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद भूपेन्द्र सिंह जिलाध्यक्ष जाहर सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील करने वालों में संजीव दुबे, सुकदेव मिश्रा, अनूप उर्मिल, रामकुमार साहू, लक्ष्मण सिंह, अनुराग प्यासी, यशवंत करोसिया, नवीन भट्ट, गोविंद जडिया, याकृति जडिया, उमेश सिंह, केवलारी, विनय चैबे, अशोक सिंह वामोरा, शैलेष केशरवानी, बंटी राठौर, हरिओम केशरवानी, प्रभुदयाल पटैल, राजष्ो केशरवानी, रामअवतार पाण्डेय, मुन्ना तेदुवाय, राम ठेकेदार, संतोष रेहित, विकास वेलापुरकर, संतोष दुबे, सौरभ मिश्रा, वृंदावन अहिरवार, भगवती जाटव, अशोक अग्रवाल प्रमुख रूप से शामिल है।


पाकिस्तानी राष्ट्रपति का पुतला फूंका


शरहद की रक्षा में अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर अमर शहीद सुधाकर सिंह वा हेमराज को पाकिस्तानी सेना द्वारा छल पूर्वक सिर काटकर ले जाने की घटना में आक्रोशित शिवसैनिकों ने मकरोनियां चौराहे पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आशिफ अली जरदारी का पुतला फूंका। पुतला दहन में रामदास कुशवाहा, डॉ. महेश तिवारी, देवव्रत सिंह, महेन्द्र पटवा, विकास यादव, नीलेश पांडे, बृजेन्द्र शुक्ला, रवि गुप्ता, सौरभ दुबे, विनय जैन, भरत साहू, गोपाल जैन आदि शामिल थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...