सागर। को दलित चयनित वार्ड भगवानगंज में मप्र जन अभियान परिषद् की नवांकुर संस्था प्रेमांजली सोशल बेलफेयर सोसायटी की बैठक आयोजित हुई जिसमें दलित वार्ड तुसलीनगर एवं भगवानगंज वार्ड की समस्याओं को सुना गया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सागर सांसद ठाकुर भूपेन्द्र सिंह थे विषिष्ट अतिथि के रूप में सफाई कामगार आयोग सदस्य यशवंत करोसिया जी एवं भाजायुमो नगर अध्यक्ष पं. नवीन भट्ट थे। बैठक की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष एड. ब्रजेश सैनी ने की। बैठक का संचालन लक्ष्मी गुप्ता ने किया एवं कार्यक्रम का आभार अर्चना सैनी ने माना। भगवानगंज वार्ड में बैठक के दौरान क्षेत्र वासियों ने लाईट सफाई, नाली की समस्या से अवगत कराया एवं क्षेत्र वासियों ने बताया कि क्षेत्र में वृद्धा पेंषन, विकलांग पेंषन बीपीएल कार्ड, मजदूरी कार्ड आदि बनवाने की आवश्यकता है।
बैठक के दौरान सांसद भूपेन्द्र सिंह ने समस्याओं का जायजा लेते हुए तुरंत निराकरण करते हुए संबंधित विभाग अधिकारी से बात की एवं समस्याओं के निराकरण हेतु आदेशित किया बैठक में उपस्थित क्षेत्रवासियों में लक्ष्मी गुप्ता, सूरज अहिरवार, अर्चना सैनी, तारा, कन्हैया अहिरवार, गोमती बाई, संतो बाई, कमला रायकवार, लक्ष्मी यादव, राजकुमारी रायकवार, यश चौधरी, कमल चौधरी, सोनू सतभैया, मुकेश हरियानी, मंजू सेन, ऊषा सेन, सुधारानी अहिरवार, विनीता, अवधरानी, आशीष सैनी, देवेन्द्र नामदेव, धीरज ठाकुर, अखिल समैया, बंटी, आशीष केशरवानी, शुभम सैनी, तमन्ना, नेहा पटेल, उमा, सुमन, पिंटू खाडेकर, सौरभ अहिरवार, रानी आदि उपस्थित थे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें