बुधवार, 2 जनवरी 2013

सिलेंडर फटा, चार घायल

सागर। देवरी थाना अंतर्गत एक चलती गाड़ी में सिलेंडर फटने से गाड़ी में सबार चार लोग घायल हो गए। तीन घायलों को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय इलाज के लिए भेजा गया है। जबकि हादसे में घायल एक महिला क ा उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार बड़ी देवरी निवासी शिवराज सिंह अपनी लड़की की ससुराल उसे लेने के लिए कामंडर जीप लेकर गए थे। लौटते समय गोपालपुरा गांव के पास गाड़ी में रखा सिलेंडर अचानक फट गया। जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और गाड़ी मे बैठे शिवराज सिंह और उनके ड्रायवर सहित अन्य दो लोगों को चोटें आर्इं। तीन लोगों को जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां उनका इलाज चल रहा है।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...