
सागर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष नवीन भट्ट के नेतृत्व में युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताों ने कलेक्टर को इस आशय का ज्ञापन सौंपा कि मप्र शासन ने गुटका पाउच पर प्रतिबंध लगाया हुआ है परंतु कुछ असामाजिक तत्व थो में तम्बाकू गुटका पाउच धड़ल्ले से बिक रहे हैं। इस प्रकार खुले आम शासन की मंशा तका कानून व्यवस्था का मजाक उड़ाया जा रहा है।
और प्रशासन अपने कर्तव्य से विमुख हो मौन धारण कर मूक दश्रक बना हुआ है। यदि तम्बाकू गुटका विक्रय के विरूद्ध शीघ्र ही छापामार कार्रवाई नहीं की गई तो युवा मोर्चा का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर वस्तु स्थिति से अवगत कराएगा। ज्ञापन देने वालों में अखिलेश केशरवानी, राजीव सोनी, मनोज चतुर्वेदी, आकाश ठाकुर, टिंकल सैनी, अभिषेक अग्रवाल, नितिन पटेल, अभिषेक केशरवानी, सौरभ अग्रवाल, सुनील पटेल, रोहित केशरवानी, जावेदखान, संतोष हरियानी, मोनू सतभैया, गोलू ठाकुर, सुरेन्द्र पवार, दिलीप प्रजापति, दुर्गेश रैकवार, आशीष सोनी, रक्षपाल बुंदेला, प्रदीप विश्वकर्मा, अमन सोधिया आदि शामिल थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें