शनिवार, 19 जनवरी 2013

बस कंडक्टर ने छात्रा को लात मारी, तोड़फोड़, हंगामा, FIR

सागर। महिलाओं पर हो रहे अपराध रोकने के लिए प्रशासन कैंडिल मार्च और शपथ ग्रहण कर अपनी जिम्मेदारी से इतिश्री कर लेता है। लेकिन क्षेत्र में महिलाओं पर हो रहे जुल्म रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र का है जहां एक बस कंडक्टर ने दो छात्राओं के साथ न केवल अभद्रता की बल्कि लड़कियों के साथ मारपीट की। कंडक्टर ने लड़की को गाली गलौच के साथ लात मारी।


पीढ़ित छात्रा ने इसकी शिकायत सिविल लाइंस थाना में की है। पुलिस ने आरोपी कंडक्टर को गिरफ्तार कर किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरौदा निवासी दो युवतियां सागर कॉलेज में किसी कार्य को लेकर आर्इं थी। दोपहर करीब तीन बजे वे सौरभ ट्रेवर्ल्स की बस में सबार होकर घर जा रही थी। सिविल लाइंस चौराहे पर पैसे लेनदेन को लेकर उनका विवाद बस के कंडक्टर सुनील जैन के साथ हो गया।

कंडक्टर सुनील जैन ने छात्राओं के साथ अभद्रता करना शुरु कर दिया। जब छात्राओं ने इसका विरोध किया तो आरोपी कंडक्टर ने एक छात्रा को लात मार दी। घटना से गुस्साए बस यात्रियों और राहगीरों ने बस के कंडक्टर की जमकर धुनाई कर सिविल लाइंस थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीढ़ित दोनों छात्राओं को एमएलसी के लिए भेजा तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सौरभ ट्रेवर्ल्स की बस भी जब्त कर ली है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...