शनिवार, 12 जनवरी 2013

मृत अवस्था में मिला वृद्ध

बीना। बुधवार की रात स्टेशन पर वाशिंग यार्ड के पास एक 70 वर्षीय वृद्ध का शव मिला है। वह श्वांस रोग से पीड़ित था। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। जीआरपी थाने से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात करीब नौ बजे सूचना मिली थी कि वाशिंग यार्ड के पास एक वृद्ध मृत अवस्था में पड़ा है। जाकर देखा तो उसकी उम्र 70 वर्ष करीब थी।

रंग गेहुंआ, बदन एकहरा था उसने कत्थई पेंट एवं फुल शर्ट पहन रखी थी। ऊपर से जाकेट पहनी थी उसके पास से अस्थमा संबंधी दवा भी मिली है। वृद्ध के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। ठंड से मौत होने के सवाल पर पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ.बलवीर कैथोरिया ने बताया कि वृद्ध के पास इन्हेलर मिला है। जिससे पता चला है कि वह पहले से श्वांस रोगी था उसके फेंफड़ों में भी संक्रमण पाया गया है। ठंड के मौसम में श्वांस रोगियों को परेशानी बढ़ जाती है ऐसे समय में इनहेलर काम नहीं कर पाता। मरीज को आॅक्सीजन एवं जरूरी इंजेक्शन देने पड़ते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...