बुधवार, 9 जनवरी 2013

विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 12 को

सागर। विधायक शैलेन्द्र जैन द्वारा स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र में स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन 12 जनवरी शनिवार को किया जाएगा एवं 13 जनवरी को राष्ट्रकवि डॉं. कुमार विश्वास की राष्ट्र भक्ति की भावनाओं से ओतप्रोत कविताओं की प्रस्तुति का आयोजन सायं 6 बजे से कटरा पुलिस चौकी के बाजू वाले परिसर में किया जाएगा।

प्रतियोगिता में 18   से 35 वर्ष आयु के कोई भी युवक-युवती परीक्षा में भाग ले सकते है। संचालन समिति द्वारा छात्रों की बढ़ती हुई रूचि को देखते हुए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को एक दिन बढ़ाते हुए 10 जनवरी शाम 5 बजे तक कर दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...