सागर। विधायक शैलेन्द्र जैन, निगम अध्यक्ष विनोद तिवारी एवं गुरूधाम के गुरू चक्रधर प्रसाद जी शास्त्री द्वारा जनभागीदारी एवं विधायक निधि से 3 लाख की राशि से निर्मित भगतसिंह वार्ड स्थित गुरूधाम के प्रवेश तोरण द्वारा का लोकापर्ण किया गया।
इस अवसर पर विधायक शैलेन्द्र जैन ने गुरूधाम की शोभायात्रा में सम्मिलित होकर गुरूधाम भी पहुँचे जहां उन्होंने आरती में भाग लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सतीश जैन, कोमल यादव, नीलम अहिरवार, प्रताप अहिरवार, महेन्द्र दुबे, बिन्दु साहू, धीरेन्द्र दुबे, संतोष पाण्डे, विनोद चैबे, राजा दुबे, संतोष कटारे समेत बढ़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें