सोमवार, 14 जनवरी 2013

विधायक दिलाएंगी छात्राओं को कराटे प्रशिक्षण

बीना। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रविवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में एक दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की रूप रेखा विधायक डॉ. श्रीमती विनोद पंथी ने तैयार की थी। मुख्य अतिथि के तौर पर प्रथम श्रेणी न्यायाधीश आरके देवलिया सहित प्रशासनिक अधिकारी थे। कार्यशाला का विषय महिला सुरक्षा व्यवस्था कानून एवं समाज पर आधारित था।


कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के बुद्धि जीवी, चिंतनशील नागरिकों एवं अधिकारियों द्वारा आए सुझावों के माध्यम से व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करना। कार्यक्रम में न्यायाधीश श्री देवलिया, पूर्व न्यायाधीश श्री पाठक एसडीओपी अरङ्क्षवदसिंह चौहान, पूर्व प्राचार्य डॉ.आरसी गुप्ता, डॉ.संध्या टिकेकर, डॉ.रश्मि जैन, डॉ.उमा लवानियां, डॉ.निशा जैन, डॉ.सुवर्णा आचवल, डॉ.सरोज जैन, डॉ.एके जैन, प्रो.विनय दुबे, श्रीमति नीलिमा दूरबार, पूजा ठाकुर, श्रीमती किरण गांधी एवं सत्यजीत ठाकुर ने मंच के माध्यम से सुरक्षा के उपायों पर विचार प्रकट किए। विधायक श्रीमती पंथी ने सभी सुझावों को उचित स्थान भेजने की बात कही एवं पुलिस को सुधार के निर्देश दिए। डॉ.सुंदर पंथी ने सभी अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने मप्र गान प्रस्तुत किया। 


विधायक छात्राओं को दिलाएंगी कराटें प्रशिक्षण  


महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित विधायक डॉ. श्रीमती विनोद पंथी ने उन्हें आत्मनिर्भर एवं आत्मरक्षा के लिए करांटे सिखाने का बीड़ा   उठाया। विधायक ने कहा कि मैं बाहर से योग्य प्रशिक्षकों को बुलवाकर छात्राओं को करांटे की विधा में प्रशिक्षित कराऊंगी। प्रबुद्धजनों द्वारा सुधार के जो विचार बताए गए वह इस प्रकार हैं अपराधियों का नाम एवं फोटो सार्वजनिक करना, खाली पड़े खंडहरनुमा सरकारी आवासों को तोड़ना, आटो एवं टैक्सियों पर चालक का नाम पता एवं पुलिस थाने का नंबर अंकित करना, चौराहों पर पुलिस व्यवस्था बढ़ाना, छात्राओं को निशुल्क कराटें सिखाना, मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक, स्कूल, कॉलेजों के पास छुट्टी के समय सादा वर्दी में पुलिस तैनात करना एवं असमाजिक तत्वों पर अंकुश लगाना। टीआई एमए सैय्यद ने पुलिस गश्त की जानकारी देते हुए चीता पुलिस को मुसीबत के समय नबंर डायल करने की बात कही। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...