सागर। नरयावली विधानसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं की मांगों को लेकर क्षेत्रीय विधायक प्रदीप लारिया के रेल रोको आंदोलन उतना प्रभावी नहीं रहा। जितना की उम्मीद जताई जा रही थी। क्षेत्र के करीब दो-तीन सौ कार्यकर्ता स्टेशन पर पहुंचे कुछ देर तक पटरियों पर उतरकर प्रदर्शन किया उसके बाद स्टेशन के बाहर आकर प्रदर्शन करने लगे। रेलवे प्रशासन ने इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए थे।
कार्यकर्ताओं को पटरियों पर ही नहीं जाने दिया। रेलवे प्रशासन के एसीएम ने कुछ मामलों के आश्वासन देकर आंदोलन को समाप्त करवा दिया। वहीं इस मामले में कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने विधायक लारिया के आंदोलन की तीखी निंदा की है। उन्होंने कहा कि उनका यह आंदोलन क्षेत्र की जनता से छलावा है। विधायक प्रदीप लारिया अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ स्टेशन पर पहुंचे। टेÑक पर 5 से 10 मिनट प्रदर्शन किया गया उसके बाद स्टेशन के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन जारी रखा गया। इस बीच एसीएम एसके श्रीवास्तव ने विधायक को कुछ मामलों में आश्वासन दिया और एक -डेढ़ घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया।
रेलवे प्रशासन ने स्टेशन पर पानी, बिजली एवं प्रतीक्षलय का आश्वासन देकर टाल दिया। एसीएम ने निश्चित समय में समस्या पूरी होने की भी कोई बात नहीं कही। ओवर ब्रिज भी पास नहीं किया गया, स्टापेज की भी कोई गारंटी नहीं दी। कार्यकर्ता एक घंटे तो प्रदर्शन करते रहे जब रेलवे प्रशासन की तरफ से उनकी मांगों के अनुरूप कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई तो स्वत: ही आंदोलन खत्म कर दिया गया।
जनता से छलावा
कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने बताया कि विधायक प्रदीप लारिया सांसद भूपेन्द्र सिंह द्वारा सागर में किए गए रेल रोको आंदोलन को लेकर सहमति देते हुए आंदोलन स्थगित किया गया था तो फिर श्री लारिया ने फिर से क्यों किया। उन्होंने कहा कि सांसद भूपेन्द्र सिंह और विधायक प्रदीप लारिया क्षेत्र की भोली भाली जनता से छलावा कर रहे हैं। भाजपा नेता राजनैतिक नौटंकी करना बंद करें।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें