सागर। कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे रबी वर्ष 2013-14 में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी कार्य के लिए पंजीयन अवश्य कराएं । उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन किसानों ने 2012-13 के लिए पूर्व में पंजीयन कराया था उनसे उक्त पुराने पंजीयन के आधार में गेहूं की खरीदी नहीं की जाएगी।
अब जो किसान रबी विपणन वर्ष 2013-14 में अपना गेहूं समर्थन मूल्य पर बेचेंगे उन्हें 30 जनवरी 2013 तक पंजीयन कराना आवश्यक होगा। जिला आपूर्ति नियंत्रक संतोष जैन ने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2013-14 के लिए जिले में 103 खरीदी केन्द्र स्थापित कराए गए है किन्तु अभी तक मात्र 84 केन्द्रों में किसानों ने पंजीयन कराए है अभी भी 19 सोसायटी में किसानोें ने पंजीयन नहीं कराया है और पंजीयन कराने की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2013 नियत है जो आगे नहीं बढाई जाएगी । श्री जैन ने बताया कि अब तक मात्र 5667 किसानों ने वर्ष 2013-14 के लिए पंजीयन कराए है। उन्होंने शेष सभी किसानों से अपने नजदीकी क्षेत्र की सोसायटी में जाकर 30 जनवरी 2013 तक पंजीयन कराने की अपील की है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें